फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्रह्मानंद चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेट नाइट 11 बजे
विज्ञापन



ब्रह्मानंद चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचला, दोनों की मौत
- नमस्ते चौक से शहर की ओर आते समय हुआ हादसा, सड़क किनारे खड़े थे दोनों युवक
- ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के ब्रह्मानंद चौक के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे हुए के सड़क हादसे में दो किशोर युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान मोदीपुर नगला निवासी 17 वर्षीय कमल और रसूलपुर निवासी 17-18 वर्षीय अंकित राणा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक शुक्रवार रात करीब 11 बजे नमस्ते चौक की ओर से शहर के अंदर आ रहे थे। ब्रह्मानंद चौक के पास उन्होंने अपनी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी की और किसी काम से सड़क किनारे खड़े थे।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज गति से आए एक ट्रक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे क्षेत्र में घटना के बाद शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजबीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने और रात्रि के समय प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें