फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सड़क हादसा: करनाल के युवक की मौत, 2 साल पहले डंकी रूट के जरिए गया था विदेश; परिवार ने लगाई गुहार

Thu, 28 May 2026 02:30 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

पिता ने रोते हुए बताया कि सुबह 8 बजे गौरव से बात हुई थी, जिसमें उसने घर के हालचाल और नए मकान के निर्माण को लेकर चर्चा की थी। परिवार फिलहाल भाई के मकान में रह रहा है और खुद का मकान बना रहा है। उसी दिन शाम साढ़े चार बजे अमेरिका की पुलिस का फोन आया।
विज्ञापन
विलाप करतीं महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के गांव बाल राजपूताना के एक 24 वर्षीय युवक गौरव की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था।

विज्ञापन


गौरव के पिता रामपाल, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने बताया कि उनका बेटा दो साल पहले 12वीं की परीक्षा देने के बाद अवैध तरीके के रास्ते अमेरिका गया था। पहले वह वहां किसी स्टोर पर काम करता था और दो दिन पहले ही उसने गाड़ी चलाने का काम शुरू किया था।

पिता ने रोते हुए बताया कि सुबह 8 बजे गौरव से बात हुई थी, जिसमें उसने घर के हालचाल और नए मकान के निर्माण को लेकर चर्चा की थी। परिवार फिलहाल भाई के मकान में रह रहा है और खुद का मकान बना रहा है। उसी दिन शाम साढ़े चार बजे अमेरिका की पुलिस का फोन आया। भाषा समझ में न आने पर रामपाल ने बेटे के दोस्त संदीप को फोन दिया, जिसने बात कर गौरव की मौत की दुखद खबर दी। अब बेबस पिता ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव गांव लाया जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें