फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को ले जा रही कार बाइक से टकराई, छात्र समेत दो की मौत

Sat, 30 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार लेते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पब्लिक स्कूल रिफाइनरी टाउनशिप, पानीपत से स्कूली छात्रों को लेकर आ रही एक क्वालिस कार शुक्रवार को झोटा बुग्गी को बचाने के चक्कर में एक बाइक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार और क्वालिस में सवार एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में सात बच्चे और एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को गाड़ी से निकालकर घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहां दो बच्चों व घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी हाउस रखवा दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर एक क्वालिस गाड़ी रिफाइनरी टाउनशिप (पानीपत) स्थित डीपीएस स्कूल के आठ बच्चों को लेकर घरौंडा की तरफ आ रही थी। जब गाड़ी रायपुर जाटान की बाड़ा बस्ती के पास पहुंची तो एक झोटा बुग्गी को बचाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से टकराकर गाड़ी पलट गई। पलटा खाती हुई गाड़ी करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र भव्य (12 वर्षीय), निवासी वार्ड नंबर 13, घरौंडा  की मौके पर ही मौत हो गई और सुमेधा, माणिक, सत्यम, गर्वित, अवनी, विभोर और प्रथम जैन (सभी निवासी घरौंडा) बुरी तरह से घायल हो गए। बाइक चालक रायपुर जाटान निवासी कृष्ण उर्फ कालू (40) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अमरजीत बुरी तरह से घायल हो गया।

सभी घायल बच्चों और बाइक पर सवार अन्य घायल युवक को राहगीरों ने सीएचसी घरौंडा में भर्ती करवाया। वहां दो बच्चे गर्वित, प्रथम जैन और बाइक सवार अमरजीत की गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही तहसीलदार रमेश सिंगला और पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक चालक कृष्ण व छात्र भव्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। पुलिस थाना ने रायपुर जाटान निवासी अमरजीत की शिकायत पर क्वालिस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में लग गया लोगों का तांता
स्कूली बच्चों से भरी क्वालिस गाड़ी के दुर्घटना होने की जैसे ही शहर के लोगों को सूचना मिली तो अस्पताल में बच्चों के अभिभावकों व शहरवासियों को अस्पताल में तांता लग गया। बारिश में में भीगते हुए अभिभावक अपने बच्चों को देखते के लिए अस्पताल पहुंचे। बच्चों की हालत देखने के बाद ही अभिभावकों ने चैन की सांस ली। वही मृतक छात्र भव्य के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

दहशत में बच्चे, फूट-फूटकर रोए अभिभावक
अस्पताल में उपचार के बाद बच्चे बुरी तरह से घबराए हुए थे। जैसे ही अभिभावक अस्पताल में बच्चों के पास पहुंचे तो वे फूट-फूटकर रोने लगे। अभिभावक भी अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। कुछ अभिभावक इलाज के बाद अपने बच्चों को साथ ही ले गए।

भव्य के माता-पिता नागपुर में, दादी के पास शव लेकर पहुंचे ग्रामीण
भव्य के माता-पिता नागपुर गए हुए हैं। ग्रामीणों ने हादसे में भव्य की मौत की सूचना उसकी दादी को नहीं दी। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद जब ग्रामीण उसका शव लेकर दादी के पास पहुंचे तो पूरा वार्ड शोक की लहर में डूब गया।  

वर्जन
गांव रायपुर जाटान के पास बाडा बस्ती में एक बाइक और बच्चों से भरी एक क्वालिस कार आपस में टकरा गई। इससे क्वालिस में सवार एक स्कूली बच्चे और एक बाइक सवार की मौत हो गई है। गांव रायपुर जाटान निवासी अमरजीत की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें