फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायकों, सांसदों के आवासों पर धरना देंगे आरएमपी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सामाजिक चिकित्सक महासंघ ने सोमवार को पुरानी सब्जी मंडी में महापंचायत की। जिसमें पूरे प्रदेश से आरएमपी शामिल हुए। जनप्रतिनिधयों ने भी महापंचायत में पहुंचकर समर्थन दिया। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि अगले सप्ताह से विधायकों और सांसदों के घरों के बाहर धरने दिए जाएंगे।
पहले चरण में पलवल, गुरुग्राम, पानीपत, हिसार यमुनानगर और कैथल में सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं जागती तो तीव्र आंदोलन करने से आरएमपी गुरेज नहीं करेंगे। मांगों का ज्ञापन जीएम रोडवेज कुलदीप को सौंपा गया और करनाल में चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर इंडियन मेडिकल प्रेक्टिशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. सुभाष सैनी ने कहा कि आरएमपी जन सेवक हैं। सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। लोगों को सस्ता और बेहतर इलाज देने के लिए आरएमपी वचनबद्ध हैं। गली मोहल्लों में लोग आरएमपी से अपना इलाज करवाते हैं, क्योंकि उनके पास बड़े-बड़े अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए रुपये नहीं होते। इस मौके पर कांग्रेस से पूर्व विधायक सुमिता सिंह, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, आम आदमी पार्टी के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. बीके कौशिक, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर व सीटू राज्य महासचिव जयभगवान ने महापंचायत में शामिल होकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें