फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के दाम बढ़ने से किसानों की आय में होगी वृद्धि : रामकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। प्रदेश सरकार के गन्ने के दाम में बढ़ोत्तरी करने की खुशी में किसानों ने विधायक रामकुमार कश्यप को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के किसानों की फसलों के दामों में वृद्धि करने से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। सरकार ने गन्ने के दामों में प्रति क्विंटल 15 रुपये, गेहूं में 160 रुपये व सरसों के रेट में 250 रुपयों की बढ़ात्तरी की। कई अन्य फसलों के दामों में भी वृद्धि की गई है। सरकार फसलों को एमएसपी रेट पर खरीद रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें