फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिद्धिमा ने कॉमर्स में पाए 98.6 प्रतिशत अंक, इकोनॉमिक्स में करना चाहती है रिसर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रिद्धिमा ने कॉमर्स में पाए 98.6 प्रतिशत अंक, इकोनॉमिक्स में करना चाहती है रिसर्च
विज्ञापन

बोली- कितना समय पढ़ना है यह महत्वपूर्ण नहीं, कितनी समझ से पढ़ा यह जरूरी
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सेक्टर-6 निवासी छात्रा रिद्धिमा ने 12वीं कक्षा कॉमर्स में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता पाई है। रिद्धिमा ने बताया कि वह प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 की छात्रा है। उसकी माता करुणा अध्यापिका हैं तो पिता आशीष बिजनेसमैन हैं। अब वह इकोनॉमिक्स में रिसर्च करना चाहती है। उसने बताया कि स्कूल से हो काम उसे होम वर्क के रूप में मिला, उसने निरंतर वह काम मन लगाकर किया। इसी कारण आज उसके अच्छे अंक आए हैं। उन्होंने बताया कि हमें लक्ष्य आधारित पढ़ाई करनी चाहिए। कितना समय पढ़ना है यह महत्वपूर्ण नहीं है, कितनी समझ से पढ़ा यह जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन





दसवीं में तनवी 99.2 प्रतिशत अंक से आगे

- नासा जाकर स्पेस के लिए करना चाहती हैं रिसर्च

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कर्ण नगरी की बेटी तनवी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में आगे रही है। आगे वह नासा जाकर स्पेस के बारे में रिसर्च करना चाहती है। करनाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा ने बताया कि पढ़ाई के लिए उसे हमेशा उसकी मां राखी ने प्रेरित किया। छात्रा के सामाजिक विज्ञान, आईटी और विज्ञान विषय में 100 अंक हैं, जबकि गणित और हिंदी विषय में 98 अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा ने बताया कि वे जेईई एडवांस की परीक्षा पास करके इंडियन इंस्टिट्यूट स्पेस एंड टेक्नोलॉजी बंगलुरु से बीटेक करना चाहती है। इसके लिए उसने तैयारी शुरू कर दी है। उसे बचपन से ही यूनिवर्स के बारे में जानने का शौक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें