हरियाणा राज्य स्तरीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में कर्णनगरी की बेहतर महिला तीरंदाज रिद्धि फोर ने स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने पलवल में आयोजित प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के रिकर्व राउंड में टाॅप आठ महिला तीरंदाजों को मात देकर पहला स्थान हासिल किया।
पिता मनोज फोर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से बेहतर महिला तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया था। रिद्धि ने 50 तीरंदाजों में सटीक निशाने लगाकर टाॅप आठ में जगह बनाई। फरीदाबाद, हिसार, सिरसा, पानीपत, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक के तीरंदाजों को हराकर उन्होंने यह मुकाम पाया। रिद्धि के पिता मनोज उनके कोच भी हैं।
उन्होंने बताया कि 2024 के ओलंपिक के ट्रायल के दौरान रिद्धि के कंधे में चोट लग गई थी। उसके बाद लंबे समय तक वह किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाई थीं। अक्तूबर 2025 में उन्होंने ऑल इंडिया युनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर वापसी की।
उपलब्धियां
- 2022 में थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- 2023 में आयरलैंड यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया।
- 2024 में तुर्की में आयोजित विश्व कप में स्वर्ण पदक हासिल किया।
- 2025 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।