करनाल। तरावड़ी के एक गोदाम में रखे करीब 30 लाख रुपये के चावल का गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में शुभम बिंदल ने बताया कि वह चावल के सेल परचेज का काम करता है। उसने करीब 50 टन चावल जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। गोदाम में रखा है। आरोपी सतनाम राठी निवासी तरावड़ी उसके गोदाम में रखे चावल की देखरेख करता है। उस गोदाम की दो चाबियां थी। जिसमें एक चाबी मेरे पास तो दूसरी सतनाम के पास थी। जनवरी में वह गोदाम पर नहीं गया। दूसरे ब्रोकर सतविंद्र से जब उसकी बात हुई तो सतविंद्र ने कहा कि वह एक बार गोदाम में जाकर चेक कर ले कि आपका चावला है या नहीं। जब वह 12 जून को गोदाम में गया तो वहां उसे चावल नहीं मिला। संवाद