करनाल। यूरोप भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बोहला खालसा निवासी ईसम सिंह ने बताया कि आरोपी रमेश निवासी काछवा शाहपुर व दो अन्य विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपी रमेश ने उसके बेटे प्रवीन का यूरोप का वीजा लगवाने और वहां पर नौकरी लगवाने के 14 लाख रुपये मांगे थे। उसने आरोपी को 14 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने उसके बेटे को रोमानिया से एशिया की फ्लाइट करा दी। इसके बाद जब उसकी बेटे से बात हुई तो बताया कि उसे डोंकी से यूरोप भेजा जाएगा। इस बारे में जब रमेश से बात की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। अब उसके बेटे से भी बात नहीं हो रही है। संवाद