फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राइस मिलर ने की 2.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एक व्यापारी ने निसिंग के एक राइस मिल संचालक पर 2.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत निसिंग थाना और एसपी को भी की गई है। यूपी निवासी सोमित अग्रवाल ने बताया कि वह धान का व्यापार करता है।
विज्ञापन

निसिंग के एक राइस मिलर के साथ उसका धान का लेन-देन हुआ था। उसके 2.14 करोड़ रुपये बनते हैं, लेकिन वह राइस मिलर रुपये नहीं दे रहा है। उसने पहले निसिंग थाने में शिकायत की थी। जहां फैसला हुआ था कि प्रति माह 25 लाख की किस्त से उसके रुपये चुकाएगा। लेकिन राइस मिलर वह किस्त भी नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें