करनाल। निसिंग थाना क्षेत्र में स्थित एसएस फूड राइस मिल में मुंशी अंसार अली ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से पश्चिमी बंगाल के जिला उत्तर दिनेशपुर के गांव बिन्दुल के निवासी थे।
निसिंग थाना के पुलिस जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अंसार अली एसएस फूड राइस मिल में लेबर के मुंशी थे। उनके साथियों से पता चला है कि पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। पहले तलाक हो गया था, फिर भी बातचीत हो जाती थी। वह इससे तनाव में रहते थे। आत्महत्या का कारण भी इसे ही माना जा रहा है। सोमवार रात को मजदूर काम कर रहे थे, जबकि अंसार अली कमरे पर चले गए थे। सुबह जब सभी काम से लौटे तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो अंसार अली का शव फंदे से लटका हुआ था।