तेज आंधी में गिरे मिल के शैड । संवाद
निसिंग। करनाल-कैथल रोड पर स्थित श्यामा राइस मिल की चिमनी और शेड वीरवार देर रात को आई तेज आंधी के कारण गिर गए। हालांकि, घटना के समय सभी मजदूर अपने कमरों में थे, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। राइस मिल संचालक श्याम लाल गोयल ने बताया कि आंधी बहुत तेज थी, जिससे भारी लोहे की चिमनी और शेड भी टिक नहीं सके। चिमनी के क्षतिग्रस्त होने से मिल का कार्य प्रभावित रहेगा। संवाद