फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एलपीजी सिलिंडर में निकला 10 लीटर पानी

विज्ञापन
सिलेंडर से निकलता पानी।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एलपीजी घरेलू सिलिंडर में मिलावट का मामला सामने आया है। कुंजपुरा निवासी राजेश कुमार के सिलिंडर में गैस के बजाय 10 लीटर पानी निकला है। घर पर आंच बंद होने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने सिलिंडर को हिलाया तो पानी की आवाज आई। शुक्रवार को वह एजेंसी पहुंचे तो जांच में सिलिंडर से पानी निकला। एजेंसी संचालक ने उपभोक्ता को शांत कराते हुए कम गैस का 400 रुपये मुआवजा दिया। गड़बड़ी पीछे से होने का ही अंदेशा जताया।
कुंजपुरा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 10 मई को घरेलू एलपीजी सिलिंडर लगाया था। वीरवार की रात के समय जब उनकी पत्नी ने गैस चलाई लेकिन कुछ देर बाद ही चूल्हा बंद हो गई। दोबारा सिलिंडर को हिलाकर चालू किया तो फिर कुछ देर बाद आंच बंद हो गई। इसके बाद वह शुक्रवार को सिलिंडर लेकर कलंदरी गेट के नजदीक इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी संचालक सुभाष गर्ग का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जाएगी। कंपनी की ओर से सिलिंडर में पानी नहीं भरा जाता, बल्कि बीच में कहीं गड़बड़ी हो सकती है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है और कंपनी स्तर पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें