गांव सावंत निवासी महेंद्र की हत्या को ढाई साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अब पुलिस ने हत्या आरोपियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही है। बता दें इस मामले में परिजनों की ओर से सात लोगों पर आरोप लगाया गया था लेकिन उन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि 31 मई 2018 को गांव सावंत की गत्ता फैक्ट्ररी के गोदाम के सामने महेंद्र निवासी गांव सावंत करनाल मृत अवस्था में मिला था। मामले में थाना बुटाना में एक जून 2018 को मृतक के भाई संजीव कुमार के बयान पर आरोपी शमशेर सिंह, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, जिलेसिंह, ईश्वर सिह, कृष्ण कुमार निवासी गांव सांवत और सुनील, कृष्ण कुमार निवासी गांव सांवत करनाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुुलिस ने इस मामले में जांच की। इस दौरान नामजद सातों आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं पाये गये। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति महेंद्र पुत्र केहर सिंह वासी गांव सांवत करनाल की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान के बारे में विश्वसनीय सूचना देगा उसकी पहचान गुप्त रखते हुए विभाग की तरफ से 25,000 रुपये का ईनाम दिया जायेगा।