फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच का खुलासा, डॉक्टर और महिला काबू

Fri, 20 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले के असंध कस्बे के सालवन चौक स्थित माया देवी धर्मार्थ अस्पताल मेें करनाल और जींद स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कर लिंग जांच का पर्दाफाश किया। आरोपी डा. राजेश व लिंग जांच कराने आई महिला आशु निवासी पिल्लुखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले 12 दिन में असंध में लिंग जांच का यह दूसरा मामला पकड़ में आया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि असंध में लिंग का धंधा अब भी चल रहा है। गुरुवार रात आठ बजे करनाल के डिप्टी  सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह व जींद के डिप्टी सीएम डा. सतीश सुलेख, ड्रग इंस्पेक्टर परविंद्र मलिक समेत करनाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मायादेवी अस्पताल पर छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि पिल्लुखेड़ा निवासी महिला आशु गर्भ में पल रहे बच्चे का गर्भ जांच कराने के लिए पहुंची थी। विभाग पहले ही महिला व उसके संपर्क में आए लोगों पर निगाह रखे हुए था। महिला जैसे ही असंध में माया देवी धर्मार्थ अस्पताल में लिंग जांच के लिए पहुंची तो टीम छापा मार दिया। मौके से आरोपी डा. राजेश व महिला आशु को काबू कर लिया।

अल्ट्रासाउंड मशीन को भी कब्जे में लेकर सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। बाद में पुलिस दोनों को पुलिस थाना ले गई। रात नौ बजे दोनों आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज लिया गया। बता दें कि पिछले दिनों सात मई को जींद और करनाल की टीम ने मिलकर अपना होटल पर छापा मारा था और लिंग जांच के धंधे का खुलासा किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया था और मशीन को भी कब्जे में लिया था। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ था कि लिंग जांच के लिए 30 हजार रुपये फीस ली जाती थी। जांच में यह भी बात सामने आई थी कि आरोपियों ने कई माह से यह धंधा चला रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें