फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवानिवृत निरीक्षक की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनाली बंदूक की सफाई करते समय हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त निरीक्षक को दोनाली बंदूक की सफाई करते समय गोली लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। रामनगर थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि सेवानिवृत निरीक्षक अजैब सिंह पुलिस विभाग से 2005 में सेवानिवृत हुए थे। वह न्यू प्रेम कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने चुनाव के दौरान अपनी लाइसेंसी बंदूक थाने में जमा कराई थी।
विज्ञापन

वह कुछ दिन पहले ही थाने से अपनी बंदूक लेकर घर गए थे। 23 जून की रात को उन्हें गोली लग गई। परिजनों ने बताया कि वह बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह गोली चल गई और उन्हें लग गई। वह उन्हें मोहाली के अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें