माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को जिला सचिवालय के सामने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान बलराज सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव ओमप्रकाश सिंहमार ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हुए कर्मचारियों के मेडिकल बिल के मई 2024 तक के मामले अभी भी लंबित पड़े हैं।
संगठन के साथी कृपाल सिंह, कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र रावत, हुकम सिंह, बलराज सिंह संबंधित कार्यालय में 13 जुलाई, 22 जुलाई, 5 अगस्त, 27 अगस्त और 9 सितंबर को मिले पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके कारण रिटायर्ड कर्मचारी संघ को धरना प्रदर्शन करना पड़ा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने 9 अक्तूबर तक लंबित काम करने का आश्वासन दिया। धरने पर सभी ब्लाक के प्रधान व सचिव, धनीराम, मनोहर लाल, बैजनाथ, जसबीर, अशोक, जगदीश, सुभाष, रामेश्वरदास, रत्नसिंह, अब्बलसिंह, सुरजीत सिंह व प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।