फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवानिवृत्त कर्मचारी मांगों के लिए 17 को देंगे धरना

Fri, 05 Dec 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मानव सेवा संघ में वीरवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की ब्लॉक इकाई की ओर से वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। सभा में संघ के 74 वर्ष से 90 वर्ष तक की आयु के सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान लाभ सिंह ने कहा कि आगामी 17 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जिला सचिवालय के सामने धरना देंगे। मुख्य मांगों में पेंशन संबंधित वित्त विधेयक 2025 को तुंरत वापस लेने, कम्यूट की गई राशि सभी राज्यों में 11 वर्ष तक ही काटी जाने, कोरोना के दौरान रोका गया 18 माह का महंगाई भत्ते का एरियर ब्याज सहित देने शामिल हैं। महासचिव कृष्ण शर्मा, कृपाल सिंह सचिव, सुशील गुर्जर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें