करनाल। सेक्टर-13 पार्क में वीरवार को पर्यावरण संरक्षण समिति ने पौधरोपण किया। समिति के सदस्यों ने पार्क में फलदार व छायादार पौधे, जिनमें मोरिंगा, बेलपत्र, अमरूद, शहतूत, नीम, सिरस, जामुन और गुड़हल के पौधे लगाए। समिति अध्यक्ष एसडी अरोड़ा ने बताया कि वर्तमान में हर व्यक्ति बढ़ते प्रदूषण से परेशान है लेकिन पर्यावरण की सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। राम रतन अत्री, विनोद गुप्ता, एसडी, पुष्पा सिन्हा आदि मौजूद रहे। संवाद