फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 12 दिसंबर को होगी रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक निसिंग के सदस्य 12 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होंगे। वे बड़ी संख्या में वहां पहुंचेंगे। यह निर्णय शिव मंदिर में हुई संघ की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान ईशम सिंह ने की। संचालन दलबीर सिंह ने किया। बलराज सिंह और महेन्द्र मान ने कहा कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों ने अपनी ईमानदारी और मेहनत से देश के विकास में योगदान दिया है। ओमप्रकाश और मनोहर लाल ने रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों व आम जनता के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया। इस अवसर पर कई प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें