फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने की बैठक

Sat, 11 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​​स्थित रिटायर्ड कर्मचारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड कॉलेज प्रिंसिपल एंड टीचर्स एसोसिएशन हरियाणा की बैठक जिमखाना क्लब में हुई। इसमें कई जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन सचिव डॉ.आरके अवस्थी ने मार्च में केएलपी कॉलेज रेवाड़ी में हुई बैठक का विवरण सदन में रखा। हरियाणा एसोसिएशन प्रधान डॉ.अमर सिंह मल्होत्रा ने नेशनल इंक्रीमेंट, पेंशन थ्रू ट्रेज़री, 12 प्रतिशत कंपाउंड इंटरेस्ट, 36 दिन स्ट्राइक पीरियड, ग्रेच्युटी 20 से 25 लाख, वर्ष 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त प्रिंसिपल को मिलने वाले आर्थिक लाभ, वर्ष 1998 से पूर्व सेवानिवृत्त साथियों को मिलने वाले हॉनरेरियम पर 5 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि जैसी मांगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. बलबीर सिंह व उप प्रधान डॉ. मेहताब सिंह ने कर्मचारियों को सक्रिय रहने की सलाह दी। डॉ. शैलेश कपूर, डॉ.एमएस खांची, डॉ. डीपी असीजा, डॉ. सुभाष सहगल, डॉ. गुलशन सेठी, डॉ. गुरबख्श, डॉ. कुलबीर, डॉ.बीबी महाजन, डॉ. ईशर सिंह, डॉ. रवि कपूर, डॉ. गुरशरण सिंह, डॉ. हेमराज शर्मा, डॉ. आरएस मलिक, डॉ. नीलांजना शर्मा, डॉ.आरपी साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें