किसान भवन में बैठक के दौरान मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी। संवाद
इसराना। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने शनिवार को इसराना के छोटू राम किसान भवन में बैठक की। जिसमें बिजली निगम ने प्रदेश में लगाए जाने वाले बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध जताया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के ब्लॉक प्रधान सीता राम शर्मा ने की व संचालन ब्लॉक सचिव सुरेंद्र दहिया ने किया। दिवंगत सदस्यों जिला सचिव भलेराम, दयानंद शर्मा अहर व दयानंद कालका को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक प्रधान सीता राम शर्मा ने कहा कि सरकार व बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं पर थोपे जा रहे बिजली के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। संगठन ने स्मार्ट मीटर के विरोध में 15 जनवरी को जींद के जाट भवन में राज्यस्तरीय महापंचायत बुलाई है। 16 जनवरी को स्मार्ट मीटर के विरोध में देश भर में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। सचिव सुरेंद्र दहिया, उपप्रधान जगबीर जागलान, सह सचिव ओमप्रकाश, मांगे राम, सूरत सिंह, कर्ण सिंह, रघबीर जागलान व रणधीर सिंह मौजूद रहे।