फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा...

Mon, 12 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में रविवार सुबह भोले बाबा की पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में रविवार सुबह ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने शिव का पाठ किया। अनु खट्टर ने मन चल वृंदावन चलिए जीथे रहनदे ने श्यामल शाह, दुनिया तो बेपरवाह औ मन चल वृंदावन चलिए भजन गाकर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। संगीता बत्रा ने लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा, तुम्हें अपना बना बैठे जो होगा देखा जाएगा, कभी दुनिया से डरते थे कि चुप-चुप के याद करते थे, लो अब पर्दा उठा बैठे जो होगा देखा जाएगा सुंदर गीत गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित अनिल द्विवेदी ने राधे श्याम कौशल, अजीत कौशल, विजय कौशल, लक्ष्य कौशल, वामन कौशल के साथ आए सभी श्रद्धालुओं से भोले बाबा पंचामृत स्नान करवाया। मुरारी बत्रा ने बताया 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर में चार पहर की पूजा का आयोजन रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें