फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज मेगा पीटीएम में जानेंगे परिणाम, गतिविधियों से नए सत्र का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में एक अप्रैल को आयोजित होने वाली मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार परिणाम दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे। साथ ही अगले क्षण गतिविधियों के साथ नए सत्र का आगाज होगा।

शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ यह आयोजन होगा। पीटीएम में अब अभिभावकों को केवल अंकों की जानकारी ही नहीं बल्कि होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड (एचपीसी) के जरिये बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निपुण हरियाणा और मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन




- स्कूलों में होंगी खेल और मनोरंजक गतिविधियां

स्कूलों में इस दिन बच्चों और अभिभावकों के लिए मटका दौड़, नींबू दौड़, तीन-पैर दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि स्कूल का माहौल उत्सव जैसा बन सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि समुदाय और विद्यालय के बीच मजबूत संबंध बनाने का प्रयास है।



- निपुण हरियाणा के लक्ष्यों की दी जाएगी जानकारी

मेगा पीटीएम में अभिभावकों को निपुण हरियाणा के लक्ष्यों और बच्चों की सीखने की दक्षताओं के बारे में बताया जाएगा। मैं भी निपुण अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों को स्कूलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अभिभावकों से सीधे संवाद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन




वर्जन :

मेगा पीटीएम को उत्सव के रूप में मनाने का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा से जोड़ना है। सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं और हर अभिभावक की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें