फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33. हरियाणा वैट ट्रिब्यूनल को करें दोबारा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन (रजि.) की ओर से प्रदेश में कर अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर अतिरिक्त केबिनट सचिव अनुराग रस्तोगी और चीफ़ कमिश्नर सीजीए टी चंडीगढ़ राजेश सोढ़ी को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन के प्रधान राम नारायण यादव ने वकीलों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।
विज्ञापन

इस ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा वैट ट्रिब्यूनल को दोबारा शुरू करें। यह पिछले दो वर्षों कार्य नहीं कर रहा है। सरकार से ये भी निवेदन किया गया कि पिछली जो अपील लंबित हैं उनको लोक अदालत की तर्ज पर निपटाया जाए। वैट के बकाया रिफंड को जल्द जारी किया जाए। वैट के बकाया कर विवादों के निपटान के लिए एक मुश्त निवारण के लिए बजट में घोषित स्कीम को जल्द जारी करके लागू किया जाए। दूसरी ओर केंद्रीय वस्तु और सेवाकर आयुक्त से मिलकर उनको भी एक ज्ञापन के द्वारा रजिस्ट्रेशन, समन और विभाग द्वारा जारी किए जा रहे नोटिस के कारण प्रैक्टिस में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर सचिव मनोज मित्तल, ज़ोनल उपाध्यक्ष राकेश गौतम, राकेश कटारिया, शिव कुमार मित्तल, अनिल विज, राकेश हंस, सुनील जैन, पवन पहवा व अंकित शर्मा सहित प्रदेशभर से हरियाणा टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें