फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविरों में 28 में से 16 शिकायतों का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्थानीय निकायों और खंड कार्यालयों में समाधान शिविर लगे। नगर निगम में तीन शिकायतों सहित जिले में सभी शिविरों में 28 शिकायतें आईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य 12 शिकायतों को सप्ताहभर में निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त नीरज कादियान ने शिकायतों को सुनी लेकिन धनतेरस का त्योहार होने के कारण शिकायतकर्ताओं की संख्या काफी कम रही। सिर्फ तीन फरियादी ही पहुंचे। दो की शिकायत प्रॉपर्टी आईडी में नाम संसोधन को लेकर थी, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक शिकायत भवन पर अवैध कब्जे को लेकर थी, जिसे संबंधित को सौंपकर मौके पर जाकर निस्तारित कराने के निर्देश निगमायुक्त ने दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की अन्य नगरपालिकाओं में भी समाधान शिविर लगे, इसमें नीलोखेड़ी में कोई शिकायत नहीं आई। तरावड़ी नगर पालिका में एक शिकायत आई, उसका भी वहीं समाधान कर दिया गया। घरौंडा नगर पालिका में सात शिकायतें आई, लेकिन इनमें से किसी का भी समाधान नहीं हो सका। सभी को सप्ताहभर में निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इंद्री नगर पालिका में दो शिकायतें आई, जिनका समाधान कर दिया गया। असंध नगरपालिका में तीन शिकायतें आई, ये भी शिकायतें लंबित रखी गई हैं। निसिंग नगरपालिका में एक शिकायत आई, जिसका मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

इधर, बीडीपीओ कार्यालयों में भी शिविर लगे, जिनमें घरौंडा में तीन शिकायतें आईं, लेकिन समाधान किसी का भी नहीं हो सका। करनाल बीडीपीओ कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई, जो अभी लंबित है। कुंजपुरा में छह शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर समाधान कर दिया गया। नीलोखेड़ी बीडीपीओ कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई, जो लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें