करनाल। एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सरदार बलवंत सिंह रनिंग ट्रॉफी के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। अंग्रेजी भाषण में जेपीएस निसिंग, शबद गायन में दयाल सिंह, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में डीएवी स्कूल असंध ने रनिंग ट्रॉफी जीती।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में रोचक मुकाबले हुए। अंग्रेजी भाषण में जूनियर वर्ग में सर्व विद्या पब्लिक स्कूल और सीनियर वर्ग में प्रताप पब्लिक स्कूल जरनैली कॉलोनी प्रथम रहा। शबद गायन में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की टीम प्रथम रही एसडी मॉडल स्कूल द्वितीय और एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय रहा। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध प्रथम, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 द्वितीय और जेपीएस अकादमी निसिंग व प्रताप पब्लिक स्कूल कुंजपुरा तृतीय रहा।
स्कूल के चेयरमैन दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा, सचिव जीपी सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। प्रिंसिपल हरजीत कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की भावना से ही प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ब्यूरो