फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीआरपी एन्क्लेव और स्वर्ण भूमि के लोग फिर आमने-सामने

Thu, 30 Jul 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-36 डीआरपी एन्क्लेव में कॉलोनाइजर के पार्क और सड़क की जगह पर प्लॉट काटकर बेचने का मामला बुधवार को हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में फिर गूंजा। फरवरी से लंबित इस मामले में अब डीआरपी एन्क्लेव और स्वर्ण भूमि के लोग आमने सामने हो गए। जबकि कॉलोनाइजर ने मामला अदालत में डाल दिया है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष स्वर्ण भूमि के लोगों का कहना था कि कॉलोनाइजर और डीआरपी एन्क्लेव के लोगों के विवाद के कारण उनके प्लॉटों का निर्माण कार्य रुक गया है। उन्होंने कर्ज लेकर जमीन खरीदी थी। डीआरपी एन्क्लेव के शिकायतकर्ता जितेंद्र सिंह, रणजीत सिंह व अन्यों का कहना था कि रास्ते की जगह को बंद करके इन्हें प्लॉट दिए गए। बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि निर्माण कार्य शुरू कराने के संबंध में नगर निगम ने मुख्यालय से गाइडलाइन मांगी है। एडीसी डॉ. राहुल रईया की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने रिपोर्ट दे दी है। अदालत के फैसले पर ही उचित कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें