फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की 41 कॉलोनी व सेक्टरों के लोगों को 3 माह बाद नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की 41 कॉलोनियों और सेक्टरों के लोगों को तीन माह बाद एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा। इन्हें केवल पीएनजी का ही इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में इन कॉलोनी के जिन लोगों ने अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया, वे शीघ्र ले लें। इसके अलावा जिनके पास पीएनजी के साथ एलपीजी कनेक्शन है, उन्हें अपने एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करना होगा।
जिला प्रशासन की ओर से उन क्षेत्रों में पीएनजी अनिवार्य कर दी गई है, जिनके क्षेत्र में पीएनजी लाइन बिछी हुई है। घर के आगे से यदि पीएनजी लाइन गुजर रही है और पड़ोसी ने कनेक्शन लिया हुआ है तो आपको भी लेना ही होगा। ऐसे लोगों के एलपीजी कनेक्शन बंद करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाएंगे। जिस दिन नोटिस मिलेगा, उससे तीन माह तक का समय उनके पास होगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 650 किलोमीटर पीएनजी की पाइपलाइन बिछी है। इसमें जिले के करीब 70 हजार लोगों के पास कनेक्शन हैं। हालांकि इनमें से अब सिर्फ 26 हजार लोगों के पास ही सक्रिय कनेक्शन हैं। निष्क्रिय कनेक्शन धारकों को प्राथमिकता पर पीएनजी कनेक्शन एक्टिव किया जा रहा है। इसके लिए वे एचएसवीपी के सेक्टर पांच स्थित एससीओ 76 में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से बातचीत कर सकते हैं।
डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार पाइप्ड प्राकृतिक गैस कनेक्शन तथा घरेलू एलपीजी दोनों ही कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति, घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं रखेगा। किसी भी सरकारी तेल कंपनी से या उनके वितरकों के माध्यम से घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का रिफिल नहीं करवा सकेगा। ऐसे व्यक्ति जिनके पास दोनों ही रूप में कनेक्शन हैं उनको अपने घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल वापस करने होंगे। ब्यूरो

इन क्षेत्रों में हो रही पीएनजी की आपूर्ति
इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी मैनेजर शिवम गुप्ता ने बताया कि करनाल शहर में आर्यपुरम, अशोका कॉलोनी, अशोका नर्सरी, दयाल सिंह कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, न्यू डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, जरनैली कॉलोनी, कर्ण विहार, एलआईसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, नर्सी विलेज पार्ट-1 और 2, पालम कॉलोनी, प्रेम नगर, रामनगर, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम पार्ट-1 और 2, वसंत विहार, मान कॉलोनी, राजीव पुरम, विकास नगर, निर्मल विहार, बैंक कॉलोनी, विकास कॉलोनी में पीएनजी आपूर्ति है।
विज्ञापन


- सेक्टरों में सेक्टर-04, 05, 06, 07, 08, 09्र, 12, 13, 14 पार्ट-1, 16, 32, 35, 36, 45 में भी सप्लाई है।

- उपमंडल में घरौंडा, नीलोखेड़ी दादूपुर, इंद्री, असंध में भी पीएनजी की सप्लाई है।

50 किलोमीटर क्षेत्र में नई लाइन बिछेगी
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आईजीएल अपनी लाइन का विस्तार भी करेगा। इस वर्ष के अंत तक 700 किलोमीटर लंबी लाइन करने की योजना है। यानी 50 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में जहां अभी पीएनजी की लाइन है, उनके नजदीकी क्षेत्रों में भी आपूर्ति देने का विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें