फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नई पुलिस लाइन के मैदान में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह इस बार पुलिस लाइन मैदान में होगा। कार्यक्रम में जिले भर के स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर रंग जमाएंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों की ओर से सफल परियोजनाओं के आधार पर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त विश्राम कुमार की ओर से जिले के अधिकारियों को ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। खास बात यह भी है कि इस आयोजन में उन अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों और एनजीओ व समाजसेवकों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ अलग किया है। इसका चयन प्रशासन की ओर से किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी सिफारिश के साथ नामों की सूची 18 जनवरी तक नगराधीश कार्यालय में दे सकते हैं।

समारोह में परेड की टुकड़ी शामिल रहेंगी। ये सभी टुकड़ियां एसडीएम करनाल, एमडी शुगर मिल करनाल, नगराधीश, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में पूर्व अभ्यास करेंगी। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। उपायुक्त ने बताया कि समारोह में स्कूली बच्चों का सामूहिक मास पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। विभिन्न विभागों की ओर से सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी। इन झांकियों में प्रदेश सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाए। जिनमें मुख्यतय विकसित भारत-विकसित हरियाणा, लाडो लक्ष्मी योजना, फसल अवशेष प्रबंधन, स्वच्छता सर्वेक्षण, वंदे मातरम् और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की झांकियों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन


रोडवेज की बसें विद्यार्थियों को मैदान तक लाएंगी
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आने दे, उनके लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, शौचालय और आने-जाने की व्यवस्था का उचित प्रबंध हो। यह व्यवस्था रिहर्सल के दिनों में भी रहे। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध होने चाहिए और जीएम रोडवेज द्वारा बसों की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन


19 से शुरू होगा पूर्वाभ्यास
गणतंत्र दिवस की प्रथम व द्वितीय रिहर्सल 19 व 21 जनवरी तथा फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को समारोह स्थल पर होगी। कार्यक्रम में युद्ध वीरांगनाओं के साथ-साथ भूतपूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह सभी उपमंडलों पर भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के ऑल ओवर इंचार्ज संबंधित एसडीएम रहेंगे और वे समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करें। परेड़ की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशन में रहेगी। जिसमें पुलिस विभाग, गृह रक्षी हरियाणा, एनसीसी एयर विंग, एनसीसी आर्मी विंग तथा प्रजातंत्र के प्रहरी की प्लाटून शामिल रहेगी। मार्चपास्ट के लिए बैंड की व्यवस्था विवेकानंद पब्लिक स्कूल द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें