फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचकूला भेजी जाएगी खेल नर्सरियों की रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरियों की जांच की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। अब रिपोर्ट को पांच दिन के बाद पंचकूला भेजा जाएगा। फिलहाल इस सभी खेल नर्सरी की रिपोर्ट की जांच चल रही है कि उनमें से कितनी खेल नर्सरियों में पूरे मापदंड हैं और कितने में नहीं। करीब 10 दिन तक चली इस प्रक्रिया में कर्ण स्टेडियम के हर एक कोच ने हर एक नर्सरी में जाकर वहा के मैदान, खेल उपकरण व कोच की योग्यता की जांच की, ताकि जिले को वही खेल नर्सरी मिले जिसमें हर एक सुविधा उपलब्ध हो।
अब इस रिपोर्ट को उप निदेशक को भेजा जाएगा, ताकि वह भी सुनिश्चित कर ले कि कितनी खेल नर्सरियां मिलने लायक हैं और कितनी नहीं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए कर्ण स्टेडियम से ही करीब 10 से 15 कोच को नियुक्त किया गया था। जिले से 253 खेल नर्सरियों के आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 221 निजी और 32 सरकारी खेल नर्सरी हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन वाॅलीबाॅल व कबड्डी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

खेल विभाग की ओर से खेल नर्सरी के लिए आए आवेदन की जांच प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। हर एक खेल नर्सरी की जांच हो चुकी है। खेल नर्सरी की रिपोर्ट जिला खेल अधिकारी को सौंप दी गई है और अब एक रिपोर्ट तैयार कर के खेल उप निदेशक के पास भेजी जाएगी। इस बार उम्मीद है कि जिलों को 80 से अधिक खेल नर्सरी मिलेगी
-राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें