इंद्री लाड़वा मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ करते विधायक रामकुमार कश्यप। संवाद
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने बुधवार को इंद्री क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। विधायक ने 20.50 किमी लंबे राज्य राजमार्ग संख्या-7, करनाल-रम्बा-इंद्री-लाड़वा मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस पर करीब 2794.14 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 3.50 किमी लंबे कुंजपुरा-मुगलमाजरा मार्ग (237.34 लाख रुपये), गोरगढ़-अमरगढ़ सड़क (153 लाख रुपये), सलारू-टपराना मार्ग (361.39 लाख रुपये) और संगोहा-कमालपुर मार्ग (109.44 लाख रुपये) का भी शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। संवाद