संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की अब हालात सुधर रहे हैं। जिला खेल अधिकारी के निरीक्षण करने के बाद से सभी खेल भवनों की मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया है। इंद्री के कलरी जागीर खेल भवन में लगें बास्केटबॉल के पोल को हटाकर नए लगाए गए है। ट्रैक को भी खिलाड़ियों के लिए ठीक किया जा रहा है।
खेल विभाग ग्राम पंचायत के साथ मिलकर अब सभी खेल मैदानों और उपकरणों की मरम्मत करवा रहा है। जिन खेल परिसरों में कोच नहीं है, वहां पर जल्द से जल्द कोच नियुक्त किए जा रहे है। खेल मैदान में उगी हुई झाड़ियों को काटा गया। अन्य खेल स्टेडियमों के लिए विभाग की ओर से टीम का गठन किया गया है, जो मौके पर जाकर उपकरणों की जांच करके विभाग को रिपोर्ट दे रही है। इसमें बास्केटबॉल के पोल में जंग कैसे लगा, रिंग कैसे टूटी, खेल उपकरण कैसे खराब हुए और मैदान में क्या कुछ कमी है, के बारे में बताया गया है।
कर्ण स्टेडियम में लगे बास्केटबॉल के पोल की हालत अभी ठीक है। विभाग की ओर से स्टेडियम में 10 जगह पर बैनर लगा लगा दिए गए है, जिसमें लिखा हुआ है कि कोई भी खिलाड़ी बास्केटबॉल के पोल पर न झूले। जो ऐसा करेगा उस पर कार्रवाई होगी।
जिला खेल अधिकारी रणबीर सिंह रंगा ने बताया कि उन्होंने हर एक स्टेडियम का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। उन्होंने ग्रामीणों व ग्राम पंचायत से अपील की है यदि खेल मैदान में घास उग जाती है तो उसे तुरंत कटवा दिया जाए। उन्होंने बताया कि जहां कमियां मिल रही है उनको तुरंत दूर किया जा रहा है।