फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लंबी कूद और दौड़ में रेनू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सलोनी को बेस्ट एथलीट का खिताब, राजकीय कन्या महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रही 25वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन भी कई मुकाबले हुए। लंबी कूद में रेनू ने पहला, वंदना ने दूसरा, रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, सलोनी द्वितीय व माफी तृतीय रही।
जैवलिन थ्रो में सलोनी ने फिर पहले स्थान पर रहकर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं रेनू दूसरे व मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में रेनू पहले, सलोनी दूसरे व वंदना तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतियोगिताओं में सलोनी के बेहतर प्रदर्शन करने पर बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. सुभाष शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. महावीर सिंह पूर्व कप्तान वॉलीबॉल टीम का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य सुभाष शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ बलबीर सैनी, प्रोफेसर डॉ रमेश और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। मंच संचालन डॉ. विपिन कुमारी ने किया।

दूसरे दिन के परिणाम

तीन किलोमीटर दौड़ में सलोनी प्रथम, रोमन द्वितीय व पायल तृतीय। चार गुना 100 मीटर रिले दौड़ में सलोनी पहले, रेनू दूसरे और रोमन तीसरे स्थान पर रही। चार गुना 400 मीटर रिले में रेनू की टीम ने पहला, सलोनी की टीम ने दूसरा और कविता की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में रेनू की टीम पहले, तनिष्क दूसरे, तुलसी तीसरे तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, सलोनी दूसरे और वंदना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लेमन दौड़ में तुलसी प्रथम, रानी द्वितीय व रीमा तृतीय रही। तुलसी ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम, सिमरन ने द्वितीय व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला सदस्यों की रस्साकसी में प्रोफेसर नीलम की टीम और पुरुष सदस्य में डॉ. विवेक रंगा की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में प्रोफेसर अंकित पहले, ऊषा दूसरे, निशा तीसरे स्थान पर रही। पुरुष 100 मीटर दौड़ में निशांत पहले, राजेश दूसरे व कुलदीप तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें