फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल के बाहर बिक रहे तंबाकू उत्पाद हटवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से शुक्रवार को तरावड़ी स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने तंबाकू उत्पाद बेचने वालों को चेतावनी दी और तंबाकू उत्पाद हटवाए। एनसीबी अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंधित है। इस दौरान करीब 1100 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों ने भाग लिया। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इससे परिवार और समाज भी बिखरते हैं। डॉ. वर्मा ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नशे से संबंधित गुप्त सूचना एनसीबी की हेल्पलाइन 1933, एनसीबी मानस पोर्टल या मोबाइल नंबर 90508-91508 पर दे सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नवीन कुमार बिंदल ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें