फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोकशी में शामिल आरोपियों का रिमांड खत्म, जेल भेजे

Sun, 29 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। इंद्री थाना क्षेत्र में नहर में तीन जगहों से गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गोकशी के तीनों आरोपियों आरोपी नवाब, शहजाद और आजम को रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस को पता लगा है कि पांच से छह आराेपी गोकशी का काम करते थे। इनमें यूपी के सहारनपुर और पानीपत के कई लोग शामिल है।पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस मामले में जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन


18 मार्च को धमनहेड़ी गांव के पास नहर किनारे लोगों ने सात गोवंश के अवशेष नहर में देखे थे। पुलिस को सूचित किया। इंद्री थाना पुलिस ने पहुंचकर अवशेष बाहर निकलवाए। इसके बाद उन्हें उचानी स्थित पशुधन केंद्र में पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया गया। 19 मार्च को फिर नहर के पास छह गोवंश के अवशेष मिले। सूचना पर गोरक्षक मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। उन्होंने कटे सिर अपने साथ लेकर इंद्री कोर्ट के सामने स्टेट हाईवे पर रख दिए और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। ढाई घंटे के बाद एसडीएम से आश्वासन मिलने के बाद जाम खोला गया। 21 मार्च को तीसरी बार फिर से धनौरा गांव के पास नहर में गोवंश अवशेष मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों सीआईए को जांच दी थी। सीआईए की तीनों टीमों ने 24 मार्च को नकुड़ से आरोपी नवाब, शहजाद और आजम को गिरफ्तार किया था। अदालत ने तीनों का पांच दिन का रिमांड मंजूर किया गया था। सीआईए एक प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड के दाैरान पुलिस को गोकशी करने वालों के बारे में अहम जानकारी मिली है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें