असंध। सालवन चौक पर श्री श्याम युवा मंडल की ओर से रविवार को श्री श्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रधान प्रदीप गर्ग ने कहा कि धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी एकता व भाईचारे भावना बढ़ती है। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भंडारा करने से समाज के सभी वर्ग एक स्थान पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गौरव गर्ग, नरेंद्र मित्तल, रोहित छाबड़ा, मुनीष बिंदल, मोहित मित्तल और दिनेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में 71 लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
करनाल। रास रेजिडेंसी में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 71 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया जिसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम ने एकत्रित किया। शिविर के संयोजक कपिल किशोर ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्त किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता। ये सिर्फ एक मनुष्य ही दूसरे को दे सकता है। इसलिए हमें नियमित रक्तदान जरूर करना चाहिए। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया। कपिल किशोर ने बताया कि अगला रक्तदान शिविर 9 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक इंद्री के देवी मंदिर में लगाया जाएगा। रितेश गर्ग, सतीश शर्मा, राजपाल कादयान, रविंद्र कुमार, राजीव गुप्ता, सागर पंत, सुमित कौशिक, उदय शर्मा और अमित अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
छपवा दिए हैं कार्ड तुलसा तेरी शादी के...
करनाल। श्री राम मंदिर सेक्टर-8 में आयोजित कार्यक्रम में सुशील मदन और अनु खट्टर ने ‘छपवा दिए हैं कार्ड तुलसा तेरी शादी के, पहले कार्ड गणपति जी को भेजा संपूर्ण हो सबके सबके काज, छपवा दिए हैं कार्ड तुलसा तेरी शादी के’ भजन गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। वीणा सेठ और सुषमा धमीजा ने ‘मेरा छोटा सा परिवार मेरी बीच भंवर में नैया है, दाती तुम बिन मेरा कौन है खवैयीया है’ भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। रविवार सुबह विश्व कल्याण एवं समृद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया। सुभाष बत्रा, आशा बत्रा और अन्य श्रद्धालुओं से आहुतियां डलवाईं। प्रभात फेरी सेक्टर-8 के विभिन्न मार्गों से चलकर नरेश गोयल और अनीता गोयल के निवास स्थान पर का विश्राम लिया। अशोक मदान, रविंद्र तनेजा, रेनू तनेजा, मुरारी बत्रा, अनिल छाबड़ा, नीरज कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद