फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आराधना जैन मंदिर में 16 को पहुंचेगी धार्मिक, राजनीतिक हस्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री घंटाकर्ण महावीर देव तीर्थस्थान के वार्षिक स्थापना दिवस पर मनाया जाएगा सेवा संकल्प दिवस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री घंटाकर्ण महावीर देव तीर्थस्थान के वार्षिक स्थापना दिवस पर आराधना जैन मंदिर में 16 मार्च को सेवा संकल्प दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी दिव्यानंद सरस्वती आदि कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि उपप्रवर्तक पीयूष मुनि महाराज के सान्निध्य में 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कार्यक्रम होगा। इसमें श्री आत्म मनोहर जैन वैलनेस सेंटर व श्री आत्म मनोहर पीयूष जीव सेवा केंद्र के भवन लोकार्पण भी किया जाएगा। इसमें श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद, डेरा लोपो वाले संत जगजीत सिंह, इस्कॉन प्रमुख स्वामी साक्षीगोपाल, जत्थेदार सरदार. बलजीत सिंह दादूवाल, स्वामी संपूर्णानंद, कूका संप्रदाय महंत स्वतंत्र देव सिंह, स्वामी राघवेंद्र भारती, महंत चंचलनाथ आदि संत उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें