फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तापमान में गिरावट से मिली राहत, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
54.... रविवार सुबह हुई तेज बारिश में साइकिल पर छाता पकड़ कर जाती युवती संवाद - फोटो : कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा
विज्ञापन
करनाल में 10.6 एमएम हुई बारिश, अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार की सुबह कुछ देर झमाझम बारिश हुई, इसके बाद अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। शहर में एक दो स्थानों पर सडकों पर पानी भी भरा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाएंगे और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
रविवार की सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे। सुबह सात बजे और नौ बजे कुछ देर बारिश हुई, इसके बाद भी दिनभर बादलों की आवाजाही रही। शाम व रात को मौसम विभाग ने बारिश की अलर्ट भी जारी किया लेकिन जिले में देर रात तक बारिश नहीं हुई लेकिन हवाओं में ठंडक होने के कारण मौसम सुहाना रहा। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक व शनिवार से छह डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुबह हुई हल्की बारिश से धान और गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा। धान की रोपाई के कार्य में भी तेजी आई। शहर में पुराने बस स्टैंड के पीछे व कर्ण कैनाल से मॉडल टाउन जाने वाली सड़क पर जलभराव नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून की दस्तक अब हरियाणा के लगभग सभी जिलो में हो चुकी है। रविवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सोमवार और मंगलवार को भी करनाल सहित कई जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें