फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास नौ से

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय समारोह के लिए पुलिस लाइन का मैदान तय, बारिश हुई तो अनाज मंडी में होगा आयोजन
विज्ञापन


- समारोह में बोतल नहीं कैंपर का पेयजल मिलेगा, आठ टुकड़ियां बनेंगी परेड का हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह इस बार नई पुलिस लाइन में आयोजित होगा। यदि उस दिन बारिश हुई तो समारोह को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। नौ अगस्त से पूर्वाभ्यास शुरू होगा। समारोह में विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे और आठ टुकड़ी परेड में शामिल होंगी।

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी को भी पेयजल के रूप में पैक्ड बोतल का पानी नहीं मिलेगा। सभी को कैंपर का शीतल पेयजल दिया जाएगा। इसे लेकर उपायुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला स्तर के अलावा असंध, घरौंडा, इंद्री व नीलोखेड़ी उपमंडल में भी समारोह होगा, इसके लिए संबंधित एसडीएम सभी आवश्यक प्रबंध करवाएंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने जिला अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामूहिक मास पीटी शो का आयोजन होगा, परेड में पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी की प्लाटूनें शामिल रहेंगीं। कार्यक्रम केवल देशभक्ति पर आधारित होगा। नगराधीश शुभम सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि 15 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे सबसे पहले कर्ण पार्क के नजदीक स्थापित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद मुख्य समारोह में पहुंचकर प्रात: 8.58 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि का भाषण और विभिन्न टुकड़ियों का मार्चपास्ट होगा।
सम्मानित होने के लिए 10 तक दें नाम
समारोह के मौके पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सम्मानित होने के लिए विभागों के अध्यक्ष सूची नगराधीश के कार्यालय में 10 अगस्त तक अपनी सिफारिश सहित देंगे। अधिकारी सिफारिश करते समय प्रशंसा पत्र वितरित किए जाने को लेकर निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कमेटी करेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन
अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। समारोह स्थल तक बच्चों की आने जाने की व्यवस्था जीएम रोडवेज व आरटीए सचिव की रहेगी। पुलिस लाइन में परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां पूर्वाभ्यास करेंगी। नौ अगस्त को प्रथम पूर्वाभ्यास व 10 अगस्त को द्वितीय अभ्यास तथा 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होगी। पूर्वाभ्यास के दौरान भी सिविल सर्जन एंबुलेंस व फस्ट ऐड की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें