- तलवारबाजी की सेबरे मुकाबले में करनाल ने जीता स्वर्ण पदक
- लॉन टेनिस के पुरुष वर्ग में जींद व महिला वर्ग में सोनीपत अव्वल
- खेल महाकुंभ में 22 जिलों के 3220 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। तलवारबाजी के सेबरे मुकाबले में करनाल की टीम ने 15 स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता है। वहीं हिसार ने 13 स्कोर बनाकर रजत पदक जीता। लड़कियों के सेबरे मुकाबले में पानीपत ने 15 स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक व हिसार ने 13 स्कोर बनाकर रजत पदक जीता।
हैंडबॉल के लड़कों के फाइनल मुकाबले में जींद ने चरखी दादरी को 24-22 से हराया। दूसरे फाइनल में भिवानी ने हिसार को 36-32 से हराया। रैंकिंग मैच में भिवानी प्रथम, हिसार द्वितीय, जींद तृतीय व चरखी दादरी चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों के फाइनल मैच में हिसार ने रोहतक को 27-12 से, भिवानी ने जींद को 22-20 से हराया। रैंकिंग में भिवानी पहले, जींद दूसरे, हिसार तीसरे व रोहतक चौथे स्थान पर रहा। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में 22 जिलों के 3220 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
लॉन टेनिस के परिणाम
पुरुष वर्ग-
- जींद ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया
- रोहतक ने जींद को 2-0 से हराया
- गुरुग्राम ने फतेहाबाद को 2-0 से हराया
सेमिफाइनल-
- जींद ने रोहतक को 2-0 से हराया
- सोनीपत ने गुरुग्राम को 2-1 से हराया
महिला वर्ग-
- सोनीपत ने झज्जर को 2-0 से हराया
- कुरुक्षेत्र ने भिवानी को 2-0 से हराया
- फतेहाबाद ने करनाल को 2-0 से हराया
सेमीफाइनल-
- सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को 2-0 से हराया
- फतेहाबाद ने सिरसा को 2-0 से हराया