फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 साइकिलों पर लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर

Tue, 08 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कार फ्री डे पर एसपी पंकज नैन के साथ सेक्टर-3 के इंडस्ट्रीज यूनियन के सदस्य 500 साइकिलों पर रिफ्लेक्टर लगाएंगे। सोमवार को एसपी कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में कार फ्री डे के संबंध में इंडस्ट्रीज यूनियन सेक्टर-3 के सदस्यों की मीटिंग हुई। इसमें कार फ्री डे से जुड़ने के लिए इच्छा जताई और मंगलवार को होने वाले कार फ्री डे के दिन सेक्टर-3 इंडस्ट्रीज एरिया में लगभग 500 साइकिल पर धुंध को मध्य नजर रखते हुए चमकीली पट्टी (रिफ्लेक्टर) व साइकिल चालकों को प्रदूषण मास्क देने के बारे में सहमति हुई। इस संबंध में मंगलवार को एसपी द्वारा इंडस्ट्रीज एरिया में जाकर मास्क व रिफ्लेक्टर वितरित किये जाएंगे। इसके अलावा स्कूल एसोसिएशन के साथ गोष्ठी में भविष्य में स्टूडेंट ट्रैफिक पुलिस का गठन किया जाएगा। इस माह के अंत तक यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें