फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिसंबर माह के राशन में सरसों के तेल में कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। गरीबों को दिए जा रहे राशन में पिछले तीन महीनों से कमी की जा रही है। पूरा राशन नहीं मिलने के कारण गरीब परिवारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राशन डिपो संचालकों ने बताया कि दिसंबर माह में डिपो पर पहुंचने वाले सरसों के तेल में सरकार ने करीब 40 प्रतिशत का कट लगाया है। जिससे इस माह सैकड़ों गरीब परिवार कार्ड धारक तेल से वंचित रह जाएंगे। वहीं डिपो होल्डर अपने डिपो पर बैठने से घबरा रहे हैं।
जिस परिवार को अगर राशन कम मिला या ना मिला तो वह कार्ड धारक डिपो धारकों के खिलाफ आक्रोशित हो जाते हैं। ऐसे में डिपो धारकों को परेशानी होती है। तेल का कोटा कम आने से पहले आओ पहले पाओ के तहत तेल वितरित किया जाएगा। इस हालत में जो कार्ड धारक तेल से वंचित रहेंगे, वह डिपो धारकों के खिलाफ आक्रोश जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में डिपो पर स्थिति खराब भी हो सकती है। इसलिए सरकार को बिना समय गंवाए तेल का कोटा बढ़ाना चाहिए। तरावड़ी से 45 डिपो होल्डर जुड़े हैं तथा कई डिपो धारक तो ऐसे भी हैं जिनका तेल का कोटा 60 से 70 प्रतिशत तक कम हुआ है। इस हालत में उनसे जुड़े कार्ड धारक कहां जाएंगे ? डिपो होल्डरों का कहना है कि पहले भी कई बार जब तेल व गेहूं का कोटा कम हुआ है तो कार्ड धारकों ने उनके साथ गाली-गलौज की है। इस हालत में उनका अपने डिपो पर बैठना तक मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें