फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोर्ट के स्टे से अटकी बिजली बिलों की वसूली

Mon, 02 Mar 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम की करोड़ों रुपये की बकाया राशि अदालतों में अटक गई है। विभिन्न न्यायालयों से स्टे ऑर्डर लिए जाने के कारण 393 उपभोक्ताओं से करीब 36 करोड़ 61 लाख 83 हजार रुपये की वसूली लंबे समय से नहीं हो पा रही है। लंबित मामलों की संख्या और राशि दोनों ही निगम के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि जिन 393 उपभोक्ताओं पर यह राशि बकाया है, उन्होंने बिलिंग विवाद, पेनल्टी, आकलन आदेश और अन्य तकनीकी आपत्तियों को आधार बनाकर अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कई मामलों में न्यायालय ने स्टे आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अदालत से अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक निगम कोई वसूली कार्रवाई नहीं कर सकता। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें