फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण उत्सव में मिला जेम ऑफ करनाल अवॉर्ड

विज्ञापन
कर्ण उत्सव में मिला जेम ऑफ करनाल अवॉर्ड - फोटो : कर्ण उत्सव में मिला जेम ऑफ करनाल अवॉर्ड
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निफा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कर्ण उत्सव का धूमधाम से समापन हो गया। इस समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उद्योग, व्यापार, शिक्षा, कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चुनिंदा हस्तियों को ''जेम ऑफ करनाल अवॉर्ड'' से सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि विधायक जगमोहन आनंद भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पद्मश्री महावीर गुड्डू, अरविंद सिंह राजपूत, ईशानी हिंगे सहित कई कलाकारों और संस्थाओं को ''राष्ट्रीय कर्ण सम्मान'' प्रदान किया गया। ''जेम ऑफ करनाल सम्मान'' पाने वालों में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ब्रह्माकुमारी प्रेम बहन, पूर्व कृषि आयुक्त डॉ. गुरबचन सिंह, पद्मश्री डॉ. मोतीलाल मदान, पद्मश्री सुल्तान सिंह, कर्नल मनबीर चौधरी, एसपी चौहान, विजय सेतिया और रवि बेरी जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। निफा के संस्थापक प्रीतपाल सिंह पन्नू ने बताया कि उत्सव का मुख्य उद्देश्य करनाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें