फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावल के पिता ने स्पीकर से माफी मांगी

Fri, 24 Jan 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कोहंड निवासी नायब तहसीलदार आनंद रावल के पिता चरण सिंह गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शुक्रवार को विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के सेक्टर-9 स्थित निवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


चरण सिंह ने उनके बेटे नायब तहसीलदार के गायब होने के प्रकरण में विधानसभा स्पीकर का नाम उछालने का पूरा ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ डाला। उन्होंने स्पीकर कुलदीप शर्मा के समक्ष यह भी कबूल किया कि उनका नाम इस प्रकरण में घसीटने के लिए कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उकसाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

अपनी सफाई में नायब तहसीलदार के पिता चरण सिंह ने कहा कि उनके पुत्र के बारे लापता होने के बारे में मीडिया वालों ने उनका नाम उछाला है, उसमें उनकी और उनके परिवार के किसी सदस्य की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने और उनके परिवार के किसी सदस्य ने मीडिया और पुलिस में स्पीकर के बारे में कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन


आनंद रावल के पिता ने कबूल किया कि उन्हें बहुत से राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने फोन करके  और मिलकर स्पीकर कुलदीप शर्मा का नाम इस प्रकरण से जोड़ने के लिए उकसाने की कोशिश की। चरण सिंह ने स्पीकर से कहा कि वे उनका आदर करते हैं और करते रहेंगे।

चरण सिंह ने कहा, ‘अगर हमसे कभी कोई भूल हो गई हो तो हमें क्षमा कर देना।’ चरण सिंह ने यह बयान स्पीकर साहब को लिखित रूप में भी दिए और जिस पर उन्होंने व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हस्ताक्षर किए।  गौरतलब है कि चरण सिंह के पुत्र आनंद रावल यमुनानगर के छछरौली में बतौर नायब तहसीलदार कार्यरत हैं। बीते महीने वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे और करीब नौ दिन बाद घर लौटे थे। इस मामले में विधानसभा स्पीकर का नाम उछाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें