फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में एक ही जगह होगा रावण दहन

Sun, 13 Oct 2013 12:04 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में वर्षों से बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला दशहरा पर्व आज धर्मनगरी के थीम पार्क में ही मनाया जाएगा। दशहरा उत्सव की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी के महासचिव फतेहचंद गांधी व प्रचार सचिव डॉ. राजेश वधवा ने बताया कि रावण का पुतला 60 फुट तथा मेघनाद व कुंभकरण के 50-50 फुट के बनाए गए हैं। भगवान श्री राम तीर चलाकर इनका दहन करेंगे।
उन्होंने बताया कि पहली बार रावण दहन के साथ-साथ रामभक्त हनुमान द्वारा लंका जलाए जाने का दृश्य भी दिखाया जाएगा।

इसके अलावा दर्शकों को आकर्षित करने के लिए थीम पार्क में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लुधियाना से आरकेस्ट्रा पार्टी को बुलाया गया है। मेला क्षेत्र में रंगीन आतिशबाजी की जाएगी। बांस पर चलने वाले कलाकार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दशहरा उत्सव कमेटी के मुख्य अतिथि इंद्र सिंगला समाजसेवी, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनुराग कौशल होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कमेटी के संरक्षक व नगर विधायक अशोक अरोड़ा होंगे।
विज्ञापन


दशहरा उत्सव को सफल बनाने के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कमेटी अध्यक्ष केसर सुभाष गुलाटी, उप अध्यक्ष गुलशन गाबा, मुकंदलाल अरोड़ा, धर्मेंद्र सचदेवा, प्रदीप झांब, विक्की मेहता पार्षद, राजू चौहान, पूर्णचंद हंबीरिया, श्याम आहुजा, चमन लाल रल्हन, बिट्टू मेहता, अशोक मेहता, रमेश अरोड़ा, पूर्व पार्षद मनुजैन, आशीष सभ्रवाल, पवन मिगलानी, मुलखराज अनेजा, जुगल किशोर चुघ, सुधीर चुघ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें