फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डीएवी कॉलेज में कल से शुरू होगा रत्नावली सांग महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 10वां रत्नावली सांग महोत्सव इस वर्ष डीएवी महाविद्यालय करनाल में 18 से 21 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. रामपाल सैनी ने बताया कि यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को संजोने व नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सांग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक व लोक कला की झलक दिखाने के लिए छात्र कलाकार सांग प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कैथल के आरकेएसडी महाविद्यालय के छात्र कलाकार 18 मार्च को, पानीपत के एसडी महाविद्यालय के 19 मार्च को, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 20 मार्च को और पानीपत के आर्य महाविद्यालय के 21 मार्च को प्रसिद्ध पारंपरिक सांग प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महाविद्यालय की ओर से सभी साहित्य, कला और संस्कृति प्रेमियों, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों व नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस रंगारंग महोत्सव में आकर हरियाणा की सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनकर प्रदेश की लोक कला को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें