फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टीबी मरीजों की बढ़ी रफ्तार, 2828 नए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 170 -
विज्ञापन

हर माह में बढ़ता जा रहा मरीजों का आंकड़ा, जनवरी में 318 तो अप्रैल में मिले 1015 मरीज

- स्वास्थ्य विभाग ने जिले के डॉक्टरों को नोटिफिकेशन बढ़ाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिस पर काफी पैसा भी खर्च किया जा रहा है, लेकिन टीबी के मरीजों की संख्या घटने के बजाए बढ़ती जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच माह में 2828 टीबी के नए मरीज सामने आए हैं।
दूसरी ओर अधिकारियों की मानें तो स्टेट टीबी की ओर से हर साल टीबी के ज्यादा से ज्यादा केसों को तलाशने का लक्ष्य दिया जाता है। जिसके तहत जिला करनाल में अधिक से अधिक लोगों को टीबी की टेस्टिंग करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं अब जिले में टीबी को लेकर संसाधन भी बढ़ रहे हैं, लोगों में टीबी के खिलाफ जागरूकता भी आई है और सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों में आए एक-एक मरीज का डाटा अब स्वास्थ्य विभाग के पास दर्ज है। इसके अलावा जल्द जिले में और अधिक टीबी के मरीजों की नोटिफिकेशन बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी डॉक्टरों से बैठक करेगा
विज्ञापन

टीबी के लक्षण

टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, शाम के समय बुखार आना, खांसते समय बलगम में खून आना, छाती में दर्द, सांस फूलना, गर्दन या बगल में गांठें, भूख और वजन कम होना व रात के समय पसीना आना लक्षण शामिल है।
विज्ञापन

-
पांच माह में मिले टीबी केसों पर नजर
माह केस
जनवरी 318
फरवरी 452
मार्च 507
अप्रैल 1015
मई 536
-
वर्जन -
जिले के सरकारी अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी स्तर पर टीबी की निशुल्क जांच व इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। डॉट सेंटरों से दवा मरीजों को उचित समय पर दी जा रही है। जिसके चलते प्रदेश में टीबी के मरीज का रिकवरी रेट अच्छा है।
- डॉ. सिम्मी कपूर, उप-सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, (टीबी) करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें