करनाल। अरडाना गांव के समीप जींद रोड पर एक कार चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश ने बताया कि वह आठ जून को अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक पर असंध सामान लेने गया था। जब रात आठ बजे घर वापस जा रहा था तो जींद रोड पर उसके भतीजे ने बाइक को रुकवाया। जब भतीजा सड़क किनारे लघुशंका करने लगा तो असंध की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद